एक शिक्षक की सेवा समाप्त, एक की रोकी वेतन वृद्धि
बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र ने एक शिक्षक को कोर्ट से आजीवन कारावास सुनाए जाने के मामले में शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि ब्लॉक नजीबाबाद के प्राइमरी स्कूल बीरूवाला के शिक्षक सौरभ कुमार को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास होने के मामले में उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। दूसरी ओर बीएसए ने बताया कि ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के प्राइमरी स्कूल रामजीवाला में छात्र को स्कूल के कक्षा कक्ष में बंद करने के मामले में प्रधानाध्यापक नरपाल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। शिक्षिका अनिता रानी की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। जबकि स्कूल के दो शिक्षामित्रों का एक एक दिन का मानदेय काटा गया है।