‘हम नहीं सुधरेंगे ’की सशक्त प्रस्तुति
धामपुर। सांस्कृतिक संदर्भ में धामपुर क्षेत्र के रंग प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है कि भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान पखवाड़े के अंतर्गत साहित्यकार सत्याराज द्वारा लिखित और साजिदा द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक हम नहीं सुधरेंगे का प्रदर्शन कराया गया है।
ट्रेजर आर्ट ऐसोसिएशन दिल्ली के कलाकारों आयोग कुमार , अंकित मिश्रा, आशुतोष सागर, रामजीत यादव , रिया पंवार, सैफ सिद्दीकी , शाहनवाज और साहीन सशक्त अभिनय के माध्यम से नाटक को देखने उमड़ी भीड़ के सामने स्वच्छता का संदेश दिया। एनएसडी पास आउट डायरेक्टर साजिदा के कुशल निर्देशन में तैयार नाटक की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों और कलाकारों के बीच कई बार सीधा संपर्क हुआ। कई प्रसंगों में लगा कि कलाकरों के साथ दर्शक भी नाटक का हिस्सा बन रहे है।
ग्रेटर नोएडा के भीड़ भरे चौराहे के निकट प्रस्तुत नाटक में दर्शाया गया है कि स्वच्छता पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से कितनी जरूरी है। स्वच्छता अभियान की सफलता की जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं , वरन हम सभी की है।
सत्यराज और साजिदा के नाम कीर्तिमान
लेखक सत्यराज और निर्देशक साजिदा ने अप्रैल 2018 में भी एक कीर्तिमान स्थापित किया था, जब इनका नाटक बंजारा का चयन कई देेेशों के चुनिंदा नाटकों के साथ ओलंपिक थिएटर 2018 के लिए चुना गया और चार अप्रैल 2018 को मुंबई के रविंद्र नाट्य मंदिर सभागार में बंजारा का मंचन हुआ।