फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल में तीन दिन से आ रहा करंट, दुकानदार दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्टेशन रोड पर संजय टेंट हाउस के बराबर में बिजली के पोल में तीन दिन से करंट आ रहा है। करंट से होने वाले संभावित हादसे को लेकर जहां दुकानदारों में दहशत है। वहीं लोगों की समस्या का समाधान करने के बजाय बिजली विभाग और नगर पालिका अपने-अपने कार्य क्षेत्र से बाहर की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। स्टेशन रोड पर स्ट्रीट लाइट के पोल में पिछले तीन दिन से करंट के चलते दुकानदारों में दहशत है। शनिवार की रात को और रविवार की सुबह हुई बरसात से स्टेशन रोड पर जलभराव हो गया है। ऐसे में लोगों की करंट की चपेट आने की संभावना बनी हुई है। जबकि दो माह पहले रेलवे स्टेशन पर ठेला लगाने वाले एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत भी हो चुकी है। रविवार को लोगों की शिकायत पर करंट की जांच करने लाइनमैन आया भी तो यह कहकर वापस हो लिया कि यह तो नगर पालिका का मामला है वहीं जाओ। इसके बाद शिकायत करने पालिका पहुंचे दुकानदारों को बिजली विभाग जाने को कहकर टरका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें