नहटौर। श्री सनातम धर्म प्रचार सभा की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के समापन पर नगर में गणेश जी की विसर्जन यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने आपस में जमकर गुलाल की होली खेली। पंचायती मंदिर में हवन एवं महाआरती के बाद गणेश जी की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर सराय जोखा सिंह, धर्मशाला,कायस्थान,मुख्य बाजार,एजेंसी चौराहा,जोशियान,पीर की चुंगी से होती हुई हल्दौर चौराहे पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु आपस मे गुलाल की होली खेलते हुए चल रहे थे। गणपति बप्पा मोरया ,अगले वर्ष तू जल्दी आ,के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय के साथ लोग गाते झूमते चल रहे थे। गणेश जी की मूर्ति को बिजनौर बैराज ले जाकर विसर्जन कर दिया गया। पुलिस मौजूदगी में शांति पूर्ण ढंग से विसर्जन यात्रा निकाली गई । इस मौके पर के बाबा मलंगदास, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, पवन अग्रवाल, पुष्पेंद्र शर्मा, प्रशांत वर्मा, लवली त्यागी, निशु त्यागी, सुशान्त गोयल, शानू शर्मा, रत्न सैनी, अंजू गोयल, मीरा अग्रवाल, पायल गुप्ता, दीप्ति गोयल, दिव्या गोयल, प्रियांशी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल आदि मौजूद थे।