फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल लाइसेंस लेने की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल लाइसेंस लेने की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन
विज्ञापन

बिजनौर। दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे पूर्व आवेदक को मैन्युअल ही आवेदन पत्र औषधि निरीक्षक कार्यालय में करना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन हजार मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इनमें 1800 रिटेल तथा 1200 होलसेल के हैं। औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। पहले ये प्रक्रिया मैन्युअल ही थी। अब विभाग ने इसके लिए अपनी वेबसाइट जारी कर दी है। अफसरों के मुताबिक इस पर आवेदक को अपने समस्त प्रमाण पत्रों सहित ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से निर्धारित फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। इससे एक ओर जहां मेडिकल स्टोर मालिक, फार्मेसिस्ट का पूरा डाटा अपलोड रहेगा तो वहीं आए दिन होने वाले नकली दवाओं के खेल को भी रोका जा सकेगा। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया होने से मेडिकल स्टोर मालिक का डाटा आसानी से मिल सकेगा। पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहेगी। इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें