फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद शाखा की ओर से आयोजित हुई ग्राहक संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने 2.85 करोड़ के ऋण बांटे
विज्ञापन

नजीबाबाद ।सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की ग्राहक संगोष्ठी में 2.85 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए ।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा नजीबाबाद की ग्राहक संगोष्ठी चौधरी फार्म हाउस पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक शिवदास सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, शाखा प्रबंधक, प्रदीप पाल की उपस्थिति में आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न ऋण योजनाओं की मुख्य प्रबंधक मुकेश कुमार ने जानकारी दी। शाखा की ओर से 156 ग्राहकों को 2.85 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। मंडावली के शाखा प्रबंधक के संचालन में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में बिजौरी के ग्राम प्रधान सरदार हरप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें