बरसात के बाद होगी नहटौर मार्ग की मरम्मत
धामपुर। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया गया कि धामपुर क्षेत्र में सबसे बदहाल मार्ग नहटौर मार्ग है। इस मार्ग की मरम्मत का काम जल्द हो शुरू होगा। लोनिवि के अधिकारियों को इस संबंध में उनके स्तर से निर्देश दे दिए गए हैं। बरसात के खत्म होने के बाद मार्ग मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। एसडीएम ने बताया कि बुधवार को बिजनौर में डीएम के निर्देशन में जिले के अधिकारियों की मीटिंग हुई। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। एसडीएम धामपुर ने बताया कि उनके द्वारा भी लोनिवि के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि बरसात के मौसम के खत्म होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।