नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग के जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। 15 संगनियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसंख्या नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए साइकिल प्रदान की गईं।
पीएचसी के प्रभारी डॉ.संदीप कुमार, डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में आयोजित स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मेले में जिला ट्रेनर मनोज वर्मा ने एक सार्थक कल की शुरूआत, परिवार नियोजन के साथ उद्घोष के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक बनाने की सलाह दी। डॉ.संदीप कुमार ने कहा कि जो एएनएम सर्वाधिक नसबंदी करवाएगी उसे जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 संगनियों को साइकिल प्रदान की गईं। मेला आयोजन में स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की ओर से निपेंद्र कुमार, मो.सालिम, तिलकराज चांदना, मनोज सिंह, गौरव, मुईन खान, शहाना परवीन, मोनू कुमार, प्रमोद कुमार शामिल हुए।