फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाबाना भूमि की पैमाईश को लेकर ग्रामीण व प्रधान पुत्र आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि की पैमाईश को लेकर ग्रामीण-प्रधान पुत्र आमने सामने
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। तानाबाना की भूमि की पैमाईश को पहुंची राजस्व टीम के सामने ही ग्राम प्रधान पुत्र और ग्रामीण आमने सामने आ गए। राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाईश कर निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम सीरवासुचंद में तानाबाना की भूमि को लेकर बिरादरी और ग्राम प्रधान पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बिरादरी ने प्रधान पुत्र पर तानाबाना की भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर भूमि की पैमाईश कराने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने राजस्व टीम से मिलकर तानाबाना की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया। शिकायत पर हरकत में आई राजस्व टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर भूमि की पैमाईश कर निशान लगा दिए। भूमि पैमाईश के दौरान प्रधान पुत्र व ग्रामीण आमने सामने आ गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों में विवाद शांत कराया। राजस्व टीम ने बिरादरी को जमीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस अवसर पर आसिफ, भूरे, जिशान, कलवा, नरेश कुमार, योगेश कुमार, शराफत, अशरफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें