बसपा-सपा मिलकर रोकेगी भाजपा को : गिरीशचंद
नजीबाबाद। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में वरिष्ठ बसपा नेता गिरीशचंद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया गया।
गुरुनानक कांप्लेक्स में आयोजित बैठक में गिरीशंचद ने कहा कि आज बसपा और सपा को गठबंधन की जरूरत है। बसपा और सपा मिलकर ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है। गिरीशचंद ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में गठबंधन की जीत होगी। भाजपा सरकार पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
बसपा नेता अहसान खां की देखरेख में आयोजित बैठक से पूर्व बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो द्वारा गिरीशंचद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने पर स्वागत किया गया। बैठक में हाजी ताहिर, नवाब राईन, मो.जाकिर, सलीम अहमद, हसीन खां, शाह आलम, नदीम खान, शेख नदीम, मो.रईस, इनाम अली, मो.अनस सहित कई बसपा कार्यकर्ता शामिल रहे।