लावारिस बाइक मिली, जांच में जुटी पुलिस
स्योहारा। स्योहारा सत्तोनंगली मार्ग पर नगर के इस्लामनगर निवासी हाजी पारवा का खेत है। उनका कहना है कि बीते चार दिनों से उनके खेतों के पास एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी है। इसे अभी तक भी कोई लेने नहीं आया है। लावारिस खड़ी बाइक को लेकर लोगों मे अनेक तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। लोग बाइक के पास जाने से भी डर रहे हैं। बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाइक को कब्जे में ले लिया, मामले की जांच की जा रही है।