कई क्षेत्रों की दो दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
शेरकोट । टावर शिफ्टिंग व ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किए जाने के कारण शेरकोट, हरेवली, मुबारकपुर व हाफिजाबाद में कल व परसों विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ।
विद्युत निगम के जेई राहुल मौर्य ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर ट्रांसमिशन लाइनों के टावर शिफ्टिंग व ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किए जाने के कारण 19 मई को राजपुताना बैंक्वेट हॉल के निकट सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और 20 मई को ग्राम सुहागपुर के निकट सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 132 के वी लाइन के शिफ्टिंग हेतु नए टावर पर कंडेक्टर स्ट्रिगिंग का कार्य किया जायेगा। जिस कारण 33 केवीए के उपकेंद्रों शेरकोट, हरेवली, मुबारकपुर व हाफिजाबाद की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।