फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में बने तालाब से मछली पकड़ने पर ग्रामीण व हिंदूवादी लोगों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गांव स्याऊ स्थित बाबा झारखंड मंदिर परिसर में कुंड बना हुआ है। कुंड से संबंधित अनेक मान्यताएं हैं। लोग कुंड में मछलियों को जीमाने आते हैं। बुुधवार को मछुआरों ने जाल लगाकर मछली पकड़कर पिकअप गाड़ी में भर ली। इसकी भनक लगते ही ग्रामवासी और हिंदू संगठन के सदस्य मंदिर पर एकत्र हो गए। उनका कहना है कि कुंड में पलने वाली मछलियों को कभी बेचा नहीं जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी के कुछ सदस्यों ने ठेकेदार को मछली बेच दी है। लोगों ने मछली वापस तालाब में डलवा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक मछुआरों को हिरासत में ले लिया है। ग्राम प्रधान पति भूपेंद्र सिंह का कहना है कि तालाब से मछलियां पकड़ना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें