फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते छह वर्षों से परेशानी झेल रहे थे क्षेत्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार जगमगाया जलालाबाद फ्लाईओवर
विज्ञापन

जलालाबाद । आखिरकार मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जलालाबाद क्षेत्र में बने फ्लाईओवर पर पथ प्रकाश व्यवस्था की शुरुआत हो गई। फ्लाईओवर पर जगमगाती लाइटों को देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भीड़ जुटी।
फ्लाईओवर्स सिटी के रूप में पहचान बनाने वाले नजीबाबाद में सबसे पहले जलालाबाद में फ्लाईओवर बनकर तैयार हुआ था। मगर अब तक फ्लाईओवर पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारु नहीं की गई थी। जिससे राहगीर आए दिन फ्लाईओवर पर हादसों का शिकार हो रहे थे। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए समय समय पर आवाज उठती रही, मगर कोशिशें हर बार नाकामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात एकाएक जलालाबाद फ्लाईओवर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। चेयरपर्सन सायरा अंसारी, अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा की उपस्थिति में फ्लाईओवर पर लगाए स्ट्रीट लाइट पोल पर लगी लाइटें ऑन की गईं। जगमगाते फ्लाईओवर को देखने पहुंचे लोगों जावेद शेख, खुर्शीद शेख, महबूब कुरैशी, तौफीक, नाजिम सलमानी, बब्लू एडवोकेट ने राहगीरों को सुविधा होने पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें