फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआइ्ओएस कार्यालय के लेखाकार की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय के लेखाकार पर शिक्षकों से दुर्व्यवहार और धन की अनुचित मांग करने का आरोप लगाया है। डीआईओएस कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि लेखाकार शिक्षकों पर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। उनसे अनुचित धन की मांग करते हैं। संगठन कई बार उनकी मौखिक शिकायत करता आ रहा है, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ है। लेखाकार की ओर से शिक्षकों को कार्यालय में बुलाकर उनसे कार्य के प्रति धन की मांग की जाती है और दुर्व्यवहार भी किया जाता है। लेखाकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा न होने पर अप्रैल में आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, संरक्षण मंत्री टीकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, जिला मंत्री विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है मामला उनके सामने नहीं आया है। वे मामले को दिखवाएंगे। उधर, लेखाकार से बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें