नजीबाबाद(बिजनौर)। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में बोर्ड परीक्षा में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नांगलसोती में आरबीएस इंटर कॉलेज केंद्र के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने परीक्षा उपरांत शिक्षा विभाग और सरकार की नीतियों के विरोध नारेबाजी की।
प्रांतीय आह्वान पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का लम्बित मांगें पूरी न होने पर विरोध आंदोलन शुुरू हो गया। जिलाध्यक्ष मुकेश सिंहा ने बताया कि पूरे जनपद के शिक्षणेत्तर कर्मचारी हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं। आरबीएस इंटर कॉलेज नांगलसोती परीक्षा केंद्र पर जिलाध्यक्ष मुकेश सिंहा के नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार को परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भीम सेन, छोटे सिंह, ब्रजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, नवनीत कुमार, चरनदास, नरेंद्र सिंह, ललित कुमार प्रदर्शन में शामिल थे। इससे पूर्व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी दी।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी जिन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उनमें योग्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति देने सहित अनेक मांगें शामिल हैं।
एजाज