विद्यार्थियों ने बताए जल संरक्षण के उपाय
बिजनौर ।
विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पोस्टर और विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ पेयजल संरक्षण व भंडारण रहा। जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार, डीआईओएस राजेश कुमार, जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स, प्रधानाचार्या राजुल त्यागी ने प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रधानाचार्या राजुल त्यागी व उप प्रधानाचार्या डॉ. निर्मला शर्मा ने जल के संरक्षण के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, भाषण व प्रदर्शनी के जरिये जल संरक्षण के बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में केपीएस की राफिआ सिद्दीकी, पाउला की ऋतु, सेंट मेरी बिजनौर का हर्ष वर्धन, विज्ञान प्रदर्शनी में डीडीपीएस का हनीफ, केपीएस की अतूफा, आरजेपी का सत्यम, भाषण प्रतियोगिता में आरजेपी का सूर्यप्रताप सिंह, डीडीपीएस की तूबा नाज व धीरज गोसाई क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में वर्धमान कॉलेज की डॉ. वैशाली व डॉ. देवेंद्र गंगवार रहे। संचालन गयूर आसिफ ने किया। अतुल रस्तोगी, रीना रानी, स्वाति यादव, साधना गुप्ता, मिथलेश कुमारी, पूनम, रश्मि गुप्ता, स्वप्निल, मोनिका सहाय आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता 29 से
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की खेल समिति की बैठक में कॉलेज संस्थापक स्व.आरके जैन की पुण्यतिथि पर पांचवीं आरके जैन जिलास्तरीय एथलेटिक्स महिला/ पुरुष वर्ग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन के मुताबिक 29 व 30 जनवरी को यह प्रतियोगिता कॉलेज के मैदान पर होगी। विजेताओं को नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।