बिजनौर । एनवाईसीएस गेल रफ्तार सीजन तृतीय की प्रदेश स्तर की इंडियन स्पीड स्टार प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ी भाग लेंगे। दोनों का चयन प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
जिला उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के मुताबिक प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 18 नवंबर को बरेली में आयोजित हुआ था। इसमें जिले के प्रियांशु त्यागी ने 100 मीटर और अंशित तोमर ने 400 मीटर दौड़ में भाग लिया था। प्रियांशु ने 11.85 सेकेंड और अंशित ने 52.80 सेकेंड में अपनी रेस पूरी की। दोनों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में होगी।