धामपुर। नाट्यदीप फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम 16वें ‘राष्ट्रीय नाट्यदीप रंगोत्सव-2017’ का कार्यक्रम का आगाज हुआ । इस मौके पर कलाकारों ने मार्मिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नाट्यदीप फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता और निदेशक डॉ. पुनीत नंदन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने कार्यक्रम की सराहना की। शुभम मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मानसी अभिनय गुरुकुल, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धमतरी छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकाश गिरी की प्रस्तुति , मनु विश्वास के गीत ने भी खूब तालियां बटोरीं। सहारनपुर के कलाकारों ने नाटक सवाल एक टेढ़ा सा’ की प्रस्तुति दी। इस नाटक के माध्यम से शिक्षा दी गई कि समाज में अपनी मनोरंजक मनोवृत्ति को त्याग कर समाज हित के कार्य करने चाहिए। मोहन राकेश द्वारा लिखित और जावेद खान सरोहा के निर्देशन में बने नाटक में अनुषी अग्रवाल, रितिका वालिया, मोहम्मद हैफ, अभिनव पंडित, हर्षित कांबोज, सूरज गुप्ता रहे। नाटक में पात्र गुरप्रीत गिल की भूमिका को सराहा गया। नक्श फाउंडेशन फर्रुखाबाद की प्रस्तुति नैना का लेखन और निर्देशन अमित सक्सेना और आजाद ने संयुक्त रूप से किया। एक सत्य घटना पर आधारित इस नाटक में दीपाली सिंह, शिवांगी त्रिपाठी, दीक्षा भारती, हिमांशु शुक्ला, अनुराग नारायण, ऋषभ सिंह, शशांक मिश्र आदि ने अभिनय किया।
भारत और पाकिस्तान के आंतरिक और सीमाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करता नाटक ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। प्रहरी नाटक के लेखक हेमचंद तांहण्डकर रहे। अरशिया परवीन के निर्देशन में ताम्हण्डकर थियेटर अकादमी जयपुर राजस्थान के कलाकारों सुमित अशिवाल, मोहित चंदावत, करन सिंह ने बेहतर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में कैलाश नाथ, राजवीर माथुर, आर्यकांत, आकाश शर्मा अनूप कुमार, रजत वर्मा, कुलवीर सिंह, मनीष, रमाकांत वर्मा, मुनीराम, तेजेन्द्र मौर्य, रीना शर्मा, सोनाली, राखी, प्राची चौहान, हिमांशु , सोमेन्द्र पाण्डेय, निशांक भटनागर, गंभीर सिंह, अमित कुमार का योगदान रहा। कार्यक्रम में डा. मनोज वर्मा, डॉ. पंकज अग्रवाल, अमिताभ कुमार, पवन चौहान, होरी सिंह चौहान, उदयराज सिंह, डा. दीप सौरभ पार्थ, अमित कुमार, अरुण कुमार,डॉ. आदित्य अग्रवाल व मुकेश जैन रहे। संचालन डॉ. राजेंद्र चौधरी ने किया। महोत्सव में देश के करीब आठ प्रदेशों के विभिन्न रंगमंचों के कलाकार शामिल है। यह कार्यक्रम 18 नवंबर तक चलेगा।