फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने महानिदेशक को किट की जांच कराने को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम जगतराज ने रक्त परीक्षण किट में गड़बड़ी के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ को कंपनी द्वारा भेजी गई रक्त परीक्षण किटों की जांच कराने के लिए पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद और नहटौर विधानसभा विधानसभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 30 जुलाई को भाजपा ने रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्त परीक्षण किट उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन दोनों ही विधान सभाओं ने रक्त परीक्षण किट खराब निकली। इसके कारण शिविर बाधित हो गया। रक्त परीक्षण किट जांच में ब्लड ग्रुप ही गलत बताने लगी। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। सीएमओ ने सभी किटों पर रोक लगा दी थी और जांच के लिए औषधि निरीक्षण को पत्र भेजा था। अब डीएम जगतराज ने किटों की जांच कराने के लिए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ को पत्र भेजा है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने मामले को गंभीरता से लेेते हुए सीएमओ बिजनौर का जवाब तलब किया है।

किट का नमूना लिया
औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बुधवार को नजीबाबाद पहुंचकर भाजपा के शिविर में खराब निकली रक्त परीक्षण किट का नमूना लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह 116160303 बैंच की किट का ही नमूना ले पाए है। 116160102 बैंच का नमूना नहीं लिया गया है। 116160303 बैंच की सभी किटों पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने नमूना जांच के लिए नेशलन इंस्टीट्यूट ऑफ बायलॉजिकल लैब गाजियाबाद को भेजा है। दूसरे बैंच का नमूना नहटौर जाकर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें