फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से होगी मेले की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सीसीटीवी कैमरों से होगी मेले की निगरानी
विज्ञापन

दारानगरगंज (बिजनौर)। एसडीएम और कोतवाल ने गंज में शुक्रवार से लगने वाले छड़ी जाहर दीवान मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था और सफाई व्यवस्था के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला पंचायत की तरफ से ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने गंगा घाट पर स्थित महिला स्नानघर का निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा ने सड़क के दोनों ओर खड़े दुकानदारों और टेंपो को हटवाया। इससे वहां अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से राहगीरों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली। अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड से मुख्य बाजार में आने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले से जुर्माना लिया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार और जितेंद्र कुमार कुमार ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पांच ट्यूबवेल, पांच पक्की सीट के शौचालय, चार महिलाओं के स्नानघाट, छह मचान, आठ सीसीटीवी कैमरे, 22 टोंटी, सात नल और चार चार नाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 252 सफाई कर्मी मेले की सफाई व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें