बिजनौर (ब्यूरो)। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार कोई मतदाता न छूटे के अनुरूप विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में छूटे युवा मतदाता और अन्य मतदाताओं के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला और तहसील स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के दौरान बूथ लेबिल अधिकारी घर-घर जाकर वोट बनाएंगे। अभियान के अंतर्गत नौ और 23 जुलाई को मतदेय स्थल पर उपस्थित होंगे। उक्त तिथियों को समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अन्य उच्चाधिकारी मतदान स्थलों का भ्रमण करेंगे और अनुपस्थित बूथ लेबिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।