फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर वकीलों ने बंद रखा काम
विज्ञापन

बिजनौर। सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह के विरुद्ध जिला बार सचिव अजीत पंवार द्वारा तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर वकील दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मामले में प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने जिला बार के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया है।
विज्ञापन

सहायक अभियोनज अधिकारी नीरज सिंह की ओर से जिला बार सचिव अजीत पंवार सहित तीन वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर विरोधस्वरूप अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे थे। अधिवक्ताओं ने एसपी सिटी रामधारी चौरसिया से मिलकर नीरज सिंह के विरूद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक को जिला बार के सचिव अजीत पंवार की ओर से तहरीर दी गई थी। इसमें कहा गया था कि एक जमानत प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगाए जाने के लिए सहायक अभियोजन अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें