फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल

Thu, 26 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार को नामजदगी के छठे दिन 19 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इनमें रालोद के चार, सपा के तीन व कांग्रेस के दो प्रत्याशी शामिल रहे। रालोद के प्रदेश महासचिव राहुल सिंह बड़े जुलूस के साथ बिजनौर विधान सभा सीट के लिए पर्चा दाखिल करने पहुंचे। विकास भवन के बाहर गेट पर उनके समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नामांकन के छठे दिन बिजनौर विधानसभा सीट से रालोद के प्रदेश महासचिव राहुल सिंह जुलूस के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। उनका जुलूस शहर कोतवाली के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल से शुरू हुआ। जुलूस शास्त्री चौक, सिविल लाइन, मुख्य डाकघर होता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा। जुलूस में रालोद प्रत्याशी राहुल सिंह जीप पर मंडावर के पूर्व चेयरमैन अली अदनान, प्रवीण देशवाल, खान जफर सुल्तान, राहुल सिंह की पत्नी मृणाली सिंह, आशु राणा सिंह मौजूद थे। जुलूस का कई जगह स्वागत हुआ। जुलूस में शामिल समर्थक राहुल सिंह के पक्ष में नारेबाजी करते चल रहे थे। विकास भवन के गेट पर राहुल सिंह के समर्थकों व पुलिस में अंदर जाने को लेकर खूब नोक झोंक हुई। जुलूस के दौरान शहर के चौराहों पर जगह-जगह जाम के हालात रहे। जुलूस में भारी भीड़ रही। राहुल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट जाकर अपना पर्चा दाखिल किया। कलक्ट्रेट में रालोद के वरिष्ठ नेता मुनिदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने उनका स्वागत किया। चांदपुर सीट पर रालोद प्रत्याशी पूर्व कमिश्नर एसके वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी शेरबाज पठान, निर्दलीय रामचरण सिंह, नहटौर सीट पर रालोद प्रत्याशी चंद्रपाल वाल्मीकि ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 
नजीबाबाद सीट पर रालोद प्रत्याशी लीना सिंघल, सपा प्रत्याशी तसलीम अहमद, नेशनल अमन पार्टी की राजिंदर कौर, निर्दलीय प्रत्याशी असरपत सिंह, भारतीय मोमिन फ्रंट के प्रत्याशी हेमेंद्र सिंह, बढ़ापुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हाजी अहसान अली अंसारी, बसपा प्रत्याशी फहद यजदानी, पीस पार्टी के प्रत्याशी बृजेश सैनी, निर्दलीय कुलवीर सिंह, निर्दलीय निर्मल मिश्रा, नूरपुर से सपा प्रत्याशी नईमुल हसन, निर्दलीय रावेंद्र सिंह, धामपुर से सपा प्रत्याशी मंत्री मूलचंद चौहान, निर्दलीय लक्ष्मण सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया। नामजदगी के दौरान भारी गहमागहमी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें