फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। सेवा भारती एवं सेवा भारती मातृ मंडल ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर देश के निर्माण में अपनी भूमिका को सशक्त बनाने की सलाह दी। महिलाओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। संस्था की ओर से महिला स्वावलंबन को बढ़ाने के लिए सिलाई केंद्र संचालिका सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया। मोहल्ला श्यामली स्थिति एमडीएस प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी के आवास पर सेवा भारती एवं सेवा भारती मातृमंडल की ओर से संगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति की पहचान करने की आवश्यकता है। गांव अलीपुरा केंद्र को संचालित करने की गीता देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर महिला एवं संस्था के पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. एसके जौहर, मधु माहेश्वरी, डॉ. पवन अग्रवाल, साधना, वर्षा अग्रवाल, जयप्रकाश टांक, किरन जौहर, मीरा मित्तल, संतोष ऐरन, सुशीला गोयल, इंदू गुप्ता, तनु सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें