धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कई गांवों में जाकर बूथों का निरीक्षण किया, जहां पर जो कम पाई गई। उसे दूर कराने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए। ऐसे में बूथ के बाहर ज्यादा भीड़ न लगे। भीड़ को नियंत्रित करने और गरमी से बचाने को बूथों के आसपास बने कक्षों की भी प्रयोग किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के सख्त के आदेश है कि बूथों पर किसी भी दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने के लिए पहुंचने में किसी प्रकार की कोई प्रॉब्लम नहीं आनी चाहिए। रेेंपों का गहनता से निरीक्षण किया जाएगा। अब तक उनके स्तर से जो निरीक्षण किए गए है। उनमें से सभी बूथों पर रेंपों की बेहतर व्यवस्था है। एक दो स्थानों पर नहीं है। वहां पर कराने को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अविलंब निर्माण करा रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। पानी, बिजली, सफाई, शौचालयों की व्यवस्था देखी गई है। सेेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश है कि आयोग की ओर से उन्हें जो सूची उपलब्ध कराई गई है। उसका गहनता से अध्ययन कर लें और बूथों को मानक अनुरूप व्यवस्थित करने में कंजूसी कतई न बरते। एसडीएम की ओर से बृहस्पतिवार को धामपुर, स्योहारा और नहटौर के कई बूथों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ तहसीलदार भान सिंह और लेखपालों की टीम शामिल रही।