फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिग्स बैनर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
होर्डिग्स और बैनर उतरवाए
विज्ञापन

हल्दौर/ लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन व नगरपालिका ने नेताओं के लगे होर्डिग्स, फ्लैक्सी व बैनर उतरवाए गए। रविवार की शाम पांच बजे चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव पर आचार संहिता लगते ही नगर पालिका, तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर सफाईकर्मियों से नगर के रेलवे फाटक, मुख्य चौराहों, टेंपू बस अड्डों, आदि मार्गों के किनारे लगे राजनीतिक पार्टियों, विभिन्न नेताओं के होर्डिंग्स, बैनर एवं फ्लैक्सी को उतरवाकर जब्त कर लिया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जागी। इस अभियान में नगर पालिकाध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, कस्बा इंचार्ज एसआई अमित कुमार, पालिका कर्मी मोहम्मद नौशाद, अजय मोहन, अरुण कुमार, मदन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें