फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल को मजबूत करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल को मजबूत करने का आह्वान
विज्ञापन

नगीना। संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने कहा की व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने व्यापारियों अपने हितों के सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल को मजबूत करने का आह्वान किया। मोहल्ला लाल सराय में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से युवा व्यापारी नेता बदर मुनीर को नगीना नगर का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। बैठक में मौजूद व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने कहा की जब तक व्यापारियों में एकता नहीं होगी तब तक अधिकारी वर्ग व्यापारियों का उत्पीड़न करते रहेंगे। उन्होंने कहा यदि किसी भी व्यापारी को अब किसी अधिकारी ने परेशान किया तो आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा की संयुक्त व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों को सम्मान और सुरक्षा दिलाने के साथ साथ उनकी परेशानियों को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने नगर अध्यक्ष बदर मुनीम से एक माह के भीतर नगर कमेटी बनाने का निर्देश दिया। हाजी तंजील आलम, शेख राशिद, अकील, शब्बीर अहमद, नौशाद, मुनीम, तसलीम अहमद, इसरार अहमद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें