कालागढ़ ब्लाक में बाघ की पहाड़ी से गिरकर मौत
कालागढ़। कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी के कालागढ़ ब्लाक में एक बाघ के पहाड़ी से गिरकर पेड़ में फंस जाने से मौत हो गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी के कालागढ़ ब्लाक के कक्ष संख्या 06 में एक बाघ का शव गश्तीदलों को दिखाई दिया। जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। मौके पर डीएफओ एके त्रिपाठी व अधिकारी पहुंचे। उपप्रभागीय वनाधिकारी एलआर नाग के अनुसार बाघ पहाड़ी से गिरकर एक पेड़ में फंस गया। उसकी दोनों अगली टांग पेड़ की डाल में फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बाघ की आयु लगभग 11 वर्ष है।