विवेक कॉंलेज ने निकाला कैंडल मार्च
बिजनौर। विवेक कॉलेज को ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च का उद्देश्य वर्तमान में महिलाओं के प्रति भेद भाव को मिटाना रहा। शुभारंभ डीडीएम नाबार्ड संजीव कुमार, चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक डॉ. ओपी गुप्ता द्वारा मशाल जलाकर किया। इस अवसर पर संजीव कुमार ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि महिलाएं आज विकास के आयाम को पार करते हुए सशक्तिकरण की एक नई परिभाषा गढ़ रही हैं। निदेशक ओपी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं समाज में आज स्वयं के प्रयासों से निर्णायक भूमिका में हैं। कॉंलेज सचिव इंजीनियर दीपक मित्तल ने कहा कि विशाल जुलूस का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा, समरसता आदि मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित कराना है। कैंडल मार्च में कॉंलेज विद्यार्थियों के अलावा डब्ल्यूएचओ नाबार्ड, यूनिसेफ और अन्य सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। उधर, वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डीएन एकेडमिक राजीव कुमार, प्राचार्य तुकमान सिंह, अमित कुमार, विशाल राजपूत, धनीराम, योगेश कुमार आदि रहे। संचालन बीटीसी छात्रा मानसी बालियान ने किया।