नगीना। सहकारी गन्ना विकास समिति की तीन मार्च को होने वाली सामान्य निकाय की बैठक में समिति प्रांगण में किसान भवन बनवाने, समिति के अधिक पुराने ऋण को बट्टे खाते में डालने पर विचार करने का निर्णय लिया गया। सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में समिति प्रांगण में सभाकक्ष या किसान भवन बनवाने, टीडीएस वापसी व विशेष आडिट आपत्तियों के निस्तारण का अनुमोदन एवं समिति के अधिक पुराने ऋण को बट्टे खाते में डालने पर विचार आदि कई मुद्दों पर चर्चा होगी। सचिव ने समिति के सभापति समेत संचालकों व सभी डेलीगेट्स से बैठक में भाग लेने को कहा। समिति ने सामान्य निकाय बैठक की सूचना जिला गन्ना अधिकारी व प्रदेश के गन्ना आयुक्त समेत संबंधित अधिकारियों को भी दी है।