फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया रासेयों का पांचवा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में मनाया पर्यावरण दिवस
विज्ञापन

नूरपुर। आरजीएनपी डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का पांचवां दिन पर्यावरण जागरूकता दिवस के रूप मनाया गया। बुधवार को क्षेत्र के गांव पुवैना जमालपुर में रासेयो शिविर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जयदेव सिंह आर्य ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाना सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण करने को सच्ची सेवा बताया। प्राचार्या निर्देश चौहान ने पर्यावरण को संरक्षित रखने पर जोर दिया। कहा कि शुद्ध पर्यावरण के बिना एक स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रमोद शर्मा, अरविंद कुमार, सोमेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान अमन, सचिन, रिजवान, मानसी, नेहा, शालिनी, किरन, अंशू, रेशु, राखी, पल्लवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें