फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर अनुयाइयों ने अखाड़ों में दिखाए करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। बुधवार को रोशनपुर प्रताप, नरैना, शेरनगर नरैनी, अल्हेयारपुर उर्फ हाजीपुर आदि गांवों में संत शिरोमणि रविदास जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। रविदास मंदिरों पर आयोजित कार्यक्रम में हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कई गांव में झांकियों के साथ जुलूस निकाला गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने यह सिद्ध किया कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है। संत रविदास के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। युवाओं ने अखाड़े में करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें