फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में हाथियों के आतंक से किसान परेशान

Mon, 14 Jan 2019 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन
मंडावली/भागूवाला। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव टांडारतन, नियामतपुर, गूढ़ा, मुस्सेपुर और जटपुराबौंडा में एक सप्ताह से हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों जयप्रकाश, जमील अहमद, रोहित, श्रीराम, घसीटा, प्रवीण, तेजपाल, शकील, खलील, मुकेश, अजय पाल, राशिद और इलियास में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने पर साहनपुर रेंज के वन अधिकारी क्षेत्र राजगढ़ का होने और राजगढ़ के अधिकारी हाथियों द्वारा फसल नष्ट करने वाला क्षेत्र साहनपुर का होने की बात कहकर मदद नहीं कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग फसल और जन सुरक्षा की दृष्टि से ठोस कार्रवाई नहीं करता तो किसान डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, वन विभाग के वन रेंजर विजेंद्र मलिक का कहना है कि सूचना मिलने पर वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें