फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान
विज्ञापन

हल्दौर। राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान शीशावती ने फीता काटकर किया। सेवानिवृत्त अध्यापक गजराज सिंह ने स्वयंसेविकाओं को अनुशासित रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी। पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र माथुर ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें समाज के साथ मिलकर कार्य करना है। कॉलेज के मेघराज सिंह राणा ने कहा कि अपने अनुसरण के द्वारा दूसरों में परिवर्तन लाएं। कार्यक्रम अधिकारी श्रद्धा मिश्रा ने सात दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जयपाल सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर नीरज कुमार, प्रवेश कुमार, पवित्र कुमार, सोमेंद्र कुमार, सरिता राजपूत, नूतन कुमारी, मुन्ने सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें