पात्रों को राशन कार्ड बांटे
बिजनौर। एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया। सोनी, काजल, मोनिका, आशा, अतुल, प्रशांत, अक्षित, आर्यत आदि ने इस मौके पर निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अटल जी की कविता हार नहीं मानूंगा रार नई ठानूंगा सुनाई। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. विदित कुमार ने मदन मोहन मालवीय व अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान जितेंद्र चौधरी, प्रगति राठी, एलिस चौधरी, महिमा खन्ना, निशा विश्वकर्मा, रुपाली त्यागी आदि का योगदान रहा। नगर पालिका व जिला पूर्ति विभाग द्वारा टाउन हॉल में कैंप लगाकर राशन कार्ड बांटे गए। पूर्ति निरीक्षक विनीता, वरिष्ठ सहायक मोहम्मद नदीम ने कार्ड बांटे। वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन के कार्ड भी वितरित किए गए। इस दौरान रमेश कुमार, दिलीप कुमार, संदीप कुमार, कोमल शर्मा, नीरज रवि, सोनू आदि मौजूद रहे।