फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार से हुई रात्रि सफाई व्यवस्था की शुरुआत, रात को भी चलेगा सफाई अभियान

Sun, 18 Nov 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विशेष सफाई अभियान - फोटो : bureau
विज्ञापन
नगीना। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका ने रात्रिकालीन सफाई अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार रात, पालिका अध्यक्ष ताहिरा बेगम के पति पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख खलीलउर्रहमान ने अभियान की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

पालिका के खाद्य एवं सफाई इंस्पेक्टर धीरज राय वर्मा, शेख खलीलउर्रहमान, सभासद गोपाल शर्मा, सिद्दीक मुल्तानी, नसीम अहमद, महफूज अहमद, मोहम्मद यूनुस, लालबहादुर, मदन सिंह, मुनीर आलम, शेख शदन, शेख जमशेद ने झाड़ू लगाकर श्रमदान के लिए प्रेरित किया। नगर पालिका के सफाई नायकों सुभाष उर्फ बिट्टू, शेर सिंह, सुरेश, सोनू आदि तीन ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ महात्मा गांधी की मूर्ति के पास पहुंचे। वहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत कराई। शुक्रवार की देर रात तक गांधी मूर्ति से पहाड़ी दरवाजा के मुख्य मार्ग पर सफाई की गई। इसके बाद मोहल्ला विश्नोई सराय, सरायमीर, मीर की सराय, लाल सराय, लोहारी सराय में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें