ममता बनर्जी का पुतला फूंका
स्योहारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में परिषद के दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ममता बनर्जी का पुतला फूंका। छात्रों ने नारे लगाकर विरोध जताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आरएसपी रोड पर एकत्रित हुए। पश्चिम बंगाल सरकार एबीवीपी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह इसी का परिणाम है कि पश्चिम बंगाल में एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं को ममता सरकार की पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। पुतला दहन करने वालों में पीयूष रस्तौगी, अमन वर्मा, संदीप जोशी, निश्चय रस्तौगी, तुषार मोहन शर्मा, राहुल शर्मा, अमित भारद्वाज, प्रियम रस्तौगी, प्रियांक रस्तौगी आदि रहे।
भारत बंद को सफल बनाने की अपील
स्योहारा। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में 28 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने की अपील की गई। मोहल्ला मिल्कियान स्थित महबूब हसन जैदी के आवास पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष नवीन भारद्वाज ने कहा कि ऑन लाइन दवा का व्यापार हमें मंजूर नहीं है। फार्मासिस्ट समस्या का समाधान हो, फुटकर दवा व्यापारियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सरलीकरण हो। बैठक में दवा व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। बैठक में जिला महामंत्री हिमांशु भारद्वाज, अवधेश चौहान, महबूब हसन जैदी, असजद चौधरी, इंद्रपाल सिंह, पवन कुमार, विजय जैन, इमरान आदि रहे।
विद्युत पोल दे रहा हादसों को दावत
स्योहारा। नूरपुर मार्ग पर हरौली बस स्टैंड के पास हाईटेंशन विद्युत पोल जर्जर हालत में है। पोल कभी भी गिर सकता है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार निगम के अधिकारियों से पोल बदलवाने की मांग की। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों ओमपाल, राजपाल, संजीव, ओमप्रकाश, गजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि कई बार निगम के जेई को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन इस तरफ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्युत निगम के एसडीओ प्रेम सिंह का कहना है कि जल्द ही पोल बदलवा दिया जाएगा।