दीवार के मलबे में दो बालिका
नहटौर। हल्की बूंदाबांदी में भरभराकर गिरी दीवार के नीचे दबकर पड़ोसियों की दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों के दीवार के नीचे दबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। मोहल्ला पीर शहीद काला निवासी कमाल का मकान क्षतिग्रस्त अवस्था में था। शुक्रवार रात हुई बारिश में उसके मकान की दीवार फूल गई। शनिवार सुबह दीवार भराकर पड़ोसी आजम और असलम के घर में गिर गई। हादसे में आजम की तीन वर्षीय पुत्री जायना और असलम की दस वर्षीय पुत्री मिसबाह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार को लोगों ने दोनों को मलबे से निकालकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हल्का लेखपाल राहुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।