फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से छात्र की दिल्ली के अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से छात्र की दिल्ली के अस्पताल में मौत
विज्ञापन

बढ़ापुर। बढ़ापुर के एक स्कूल में पढ़ने वाले ग्राम मुकंदपुर राजमल के एक छात्र की दिल्ली में डेंगू के उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र अपने घर में इकलौता पुत्र होने पर पूरा गांव गमजदा है।
विज्ञापन

गांव मुकंदपुर राजमल निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र14 साल का पुत्र निपेंद्र कुमार बढ़ापुर के समीप बासोवाला स्थित एसएस बाजवा स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व निपेंद्र को बुखार होने की दशा में बढ़ापुर के एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। दवाई से लाभ न होने और पूरी रात बुखार बने रहने की दशा में परिजन बालक को उपचार के लिए बिजनौर ले गए। दो अलग-अलग चिकित्सकों ने बालक का उपचार किया। हालत में सुधार नही होने पर उसको मेरठ व मुरादाबाद और बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां निपेंद्र को डेगूं पाया गया। डेंगू से पीड़ित बालक की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। मृतक बालक का शव देर रात दिल्ली से गांव आने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक निपेंद्र घर में तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असामयिक मौत को लेकर बालक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। स्कूल के होनहार छात्र की मौत का पता चलने पर एसएस बाजवा स्कूल में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह तेवतिया व कक्षा अध्यापिका रूपम रस्तौगी ने मृतक छात्र के घर जाकर बिलखते परिजनों का ढांढ़स बंधाया। घर के इकलौते पुत्र की असामयिक मौत पर गांव में भी मातम सा छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें