फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में खुली चीनी बिक्री की रिटेल शॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल सस्ते दामों पर उपलब्ध कराएगी चीनी
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद किसानों और आम नागरिकों को बाजार से सस्ती दर पर चीनी उपलब्ध कराएगी। चीनी मिल परिसर में रिटेल चीनी बिक्री के लिए आउटलेट शॉप की स्थापना की गई है। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह, सभापति धीरेंद्र प्रताप सिंह, संचालक मंडल के लोकेंद्र सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रिटेल शॉप का उद्घाटन किया। प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने बताया कि रिटेल शॉप से किसानों और आम नागरिकों को बाजार से लगभग दो रुपये प्रति किलो कम दामों पर उच्च गुणवत्ता की चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मुख्य गन्ना प्रबंधक एसएस ढाका, श्रम कल्याण अधिकारी टीके श्रीवास्तव, एके श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता, रामेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, संचालक मंडल हरेंद्र सिंह, अशोक, पीतांबर, राजीव अग्रवाल, हिमेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें