फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय गुणवता नियंत्रण एवं हाईजीन जागरूकता प्रशिक्षण प्रारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कालेज में दो दिवसीय गुणवत्ता नियंत्रण एवं हाईजीन जागरूकता प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन कालेज प्राचार्य डा. सुधांशु शर्मा और डा. पीयूष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर प्राचार्य ने स्वच्छता और हाईजीन के बारे में विस्तार से बताया। डा. पीयूष कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता कार्यक्रम को ओर गति मिलेगी। मुख्य वक्ता विशेषज्ञ नरेश शर्मा ने गुणवत्ता नियंत्रण का महत्व एवं प्रसंस्कृत उत्पादों के भंडारण एवं रख रखाव में सावधानियां विषय पर प्रकाश डाला। डा योगेंद्र सिंह ने उपकरणों की स्वच्छता, रसोई की स्वच्छता पर अपने विचार रखें। डा संयुक्ता चौहान ने खाद्य प्रसंस्करण धरक के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान प्रभारी गंगा प्रसाद, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें