फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीडी इंटर कला पास अनुदेशक भर्ती के लिए मान्य: प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। हरिओम तत्सत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौहड़ा की प्रधानाचार्य राधा रानी ने बताया कि जिन छात्रों ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से संचालित आईजीडी बोंबे ( इंटर ग्रेड परीक्षा ) का डिप्लोमा प्राप्त कर लिया है, वे बेसिक विद्यालयों में अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। हाईकोर्ट इलाहाबाद की डबल खंडपीठ ने सरकार को हरी झंडी दे दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि आईजीडी बोंबे की परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित अभ्यर्थी पांच सितंबर तक आवेदन विद्यालय में जमा कर दें। इसके बाद विचार नहीं होगा। महर्षि दयानंद वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नई दिल्ली की ओर से संचालित योगा पत्राचार डिप्लोमा कोर्स परीक्षा परिणाम नेट पर घोषित हो गया है। योगा डिप्लोमा प्रमाण पत्र 10 सितंबर तक आएंगे। जिनके नाम पतों में गड़बड़ी है तो वह जल्द आपत्ति दर्ज कराकर समाधान करा लें। बताया गया कि केंद्र पर एंलीमेंट्री परीक्षा के प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए है। संबंधित अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें