नगीना। भाजपा नेताओं ने ईद उल अजहा के दिन सर्राफा बाजार इलाके में पालिका की पेयजल आपूर्ति में लाल रंग का पानी आने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल के नेतृत्व में अनूप वाल्मीकि, सौरभ मित्तल, नीरज विश्नोई, प्रमोद चौहान, डॉ भूपेश चौहान, नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी आदि ने बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ गजेंद्र कुमार सिंह से मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा गया की ईद उल अजहा के दिन सर्राफा बाजार इलाके में पालिका की पेयजल आपूर्ति में लाल रंग का पानी आने की शिकायत की। इससे न केवल लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं बल्कि संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।