फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मावाला गांव में घुसे मगरमच्छ को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शर्मावाला में शनिवार की सुबह करीब छह बजे जंगल गए किसानों को मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे लोगों में खलबली मच गई। उन्होंने मोबाइल पर शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा को गांव में इसकी सूचना दी। कोतवाल ने वन विभाग के रेंजर को इस बाबत बताया। पेदा चौकी पर तैनात दरोगा पंकज, सिपाही पीयूष व संदीप के साथ गांव पहुंचे और वन विभाग की टीम के आने से पहले ही मगरमच्छ को घेर कर उससे रस्सी से बांध दिया। वन विभाग की टीम के पहुुंचने पर मगरमच्छ को उनके हवाले कर दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले आई और गंगा में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें