फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन की बिक्री पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन की बिक्री पर जुर्माना
विज्ञापन

नगीना। पॉलिथीन, प्लास्टिक गिलासों की बिक्री और उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच व्यापारियों पर जुर्माना लगाकर चार हजार रुपये वसूल किए गए। नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य और सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से 15 जुलाई से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से पालिका का चेकिंग अभियान रोज चल रहा है। टीम में प्रधान लिपिक मदन पाल सिंह और संग्रहक विनोद कुमार शामिल हैं। अभियान के दौरान नूर आलम, मोहम्मद यासीन, मोहन रेस्टोरेंट से एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। सौ-सौ ग्राम पॉलिथीन की थैलियां जब्त की गईं। रतन सिंह और सुमित से 500-500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया, 50-50 ग्राम पॉलिथीन की थैलियां जब्त की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें