फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
विज्ञापन

मंडावर। यशपाल आर्य सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
जिसमें 15 विद्यालयों के 231 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी ने गोला फेंक कर किया। विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, खो-खो, कुश्ती, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। वर्धमान कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. राजीव जौहरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान पीसी चक्रवर्ती, चंद्रपाल सिंह आर्य, राजेंद्र शर्मा, हरपाल सिंह, दीपक चौहान, नवीन अग्रवाल, शिवकुमार, एलएस बिष्ट, राजवीर, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें