फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को देख खरगोश का वध कर रहे युवक भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। हसनपुर रहरा मार्ग पर कुटी दौलतपुर गांव के पास ईट भट्ठे पर काम करने वाले कुछ युवक बुधवार की देर शाम मादा खरगोश का वध कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों को आता देख मादा खरगोश का वध कर रहे युवक वहां से भाग निकले। मौके पर खरगोश की खाल और बच्चे भी मिले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर मादा खरगोश के वध से ग्रामीणों में रोष है। खरगोश के बच्चों को ग्रामीण अपने साथ ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें