अमरोहा। मोहल्ला दुर्गा कालोनी स्थित अपना दल एस के कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की जरूरत पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह प्रजापति ने कहा कि राशनकार्ड, शौचालय, आवास जैसी सरकार की जनहित की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए। कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि गरीबों को उनका हक दिलाने में मदद करें। साथ ही बस्तियों में जाकर उनकी समस्याएं को सुनें व समाधान करने का प्रयास करें। ताकि लोगों का सरकार पर भरोसा कायम हो। महिला मंच की जिलाध्यक्ष अंजू शर्मा ने कहा कि दहेज प्रथा जैसी बुराई को त्यागकर महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। बैठक में राजू तुरैहा, अली हसन, टीकम सिंह, अतर सिंह, रामकिशोर, कासिम मलिक, ब्रह्मपाल, पूनम भारती, धनवती यादव, सरोज देवी, सीमा यादव, बब्ली, राजरानी, केला देवी आदि मौजूद रहीं।