अमरोहा। गन्ना आयुक्त के निर्देशों के अनुसार अब गन्ना किसान हिस्सा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन खतौनी को स्वप्रमाणित कर गन्ना विभाग में जमा कर सकेंगे। जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है उन गांवों के किसानों को चकबंदी से पहले की खतौनी जमा करने की छूट दी गई है।